जैदपुर पुलिस ने अवैध मारफीन के साथ 8 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश:(आज़मी रिजवी)–जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 8 अभियुक्तो को 575 ग्राम अवैध मारफीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक सतीश दीक्षित,उमेश यादव,हेड कांस्टेबल सुबेदार यादव, कांस्टेबल राहुल मांझी,सुमित कुमार, शैलेन्द्र सिंह,रविशंकर,महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह की थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त मो तालिब पुत्र स्व हाजी असीर,मो अय्याज पुत्र स्व हासिम अली निवासीगण टिकरा उस्मा थाना जैदपुर,अभिषेक चौहान उर्फ हनुमान चौहान पुत्र मोती चौहान निवासी कुम्हरवा थाना बनकटी जनपद बस्ती,दिलीप कुमार पुत्र सरेशचन्द निवासी होरीलाल पुरवा थाना जैदपुर,रामू गौतम पुत्र स्व माधव निवासी प्यारनपुर थाना जैदपुर,संतोष कश्यप पुत्र मदन निवासी कहारन मोहल्ला थाना चिनहट जनपद लखनऊ,अतुल सोनी पुत्र उमेशचन्द निवासी पंतनगर फोरवीसगंज कोतवाली नगर जनपद गोण्डा व मो नदीम पुत्र हाजी उर्फ मो फहीम निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर को आज गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से कुल 575 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना जैदपुर पर मुअसं 360-362/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।