June 23, 2025

पत्नी से प्रताड़ित युवक ने सुसाइट नोट लिखकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

 पत्नी से प्रताड़ित युवक ने सुसाइट नोट लिखकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)– पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक को जब महिला थाना से भी न्याय नहीं मिला तो उसने देर रात सुसाइट नोट लिख कर आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकन बाग निवासी तरण जीत सिंह का 2005 में सीपरी बाजार निवासी युवती से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनो में विवाद चला आ रहा था। पिछले कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। तरण जीत के परिजनों ने बताया की 30 अगस्त को उसकी पत्नी ससुराल वालों के साथ आई और तरण जीत की मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। इसके बाद दोनो पक्ष महिला थाना पहुंचे जहां तरण जीत को पुलिस ने डांट दिया। दोनो पक्षों को महिला थाना पुलिस ने तीन सितंबर को बुलाया था। देर रात तरण जीत ने घर पर पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक सुसाइट नोट लिखा जिसने उसने बताया की वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है, इसके बाद उसने नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया। देर रात परिजनों की उस पर नजर पड़ी। उसे अचेत अवस्था में देख परिजन तत्काल उसे मेडिकल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

Bureau