June 25, 2025

अपने पुराने अंदाज में दहाड़े योगी,माफियाओं पर काल बनकर टूट रही है पुलिस

 अपने पुराने अंदाज में दहाड़े योगी,माफियाओं पर काल बनकर टूट रही है पुलिस

जनता ने केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाकर सुरक्षा का माहौल बनाया है, कई लाभार्थियों को मंच से किया सम्मानित

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)– प्रबुद्धजन सम्मेलन और 328 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने झांसी आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा की विधान सभा चुनाव के बाद किसी बड़े आयोजन के मध्यम से आपसे रूबरू नही हो पाया था। विधान सभा चुनाव के माध्यम से झांसी के मतदाताओं ने प्रदेश में फिर सेक्सरकार गठन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया उसके लिए फिर से धन्यवाद। आज फिर से करोड़ो की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का मोका मिला। बुंदेलखंड को प्रदेश और देश के अंदर सुखा, बदहाली, लूट खसोट के लिए जाना जाता था। कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा प्रदेश की सुंदर तस्वीर खराब तरीके से प्रस्तुत की जाती थी। उन्होंने इस विषय पर प्रधान मंत्री से बात की तो उन्होंने कहा अपना दौरा बुंदेलखंड से शुरू करे और उसकी बदहाल तस्वीर को बदल कर सुंदर बनाए। जिस पर पहली बार आते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की घोषणा की थी। चित्रकूट से दिल्ली की दूरी पांच घंटे में तय हो जाती है, आवागमन आसन हो गया है। पर्याप्त मात्रा में जल है, प्रधान मंत्री ने हर घर हर गांव में शुद्ध जल की आपूर्ति होने वाली है। इससे आधी से अधिक बीमारी समाप्त होगी। इससे कई लाभ मिलेंगे, दवा का खर्चा बचेगा, अब दूर तक पानी भरने नही जाना पड़ेगा। बुंदेलखंड डिफेंस कोरिडोर स्थापित हो रहा है। बुंदेलखंड में नौकरी रोजगार मिला है। माफिया अपराधियों का बोल बाला समाप्त, डकेतो से छुटकारा मिला। पहले जनता की संपत्ति लूट ली जाती थी। अब सरकार लूट करने वालों की संपत्ति सरकार जब्त कर रही है। किसी व्यापारी या किसी आम व्यक्ति की जमीन पर कोई दबंग भू माफिया कब्जा किए है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी और सरकार लगातार कर रही है। माफियाओं के लिए सरकार काल बन गई है, माफियाओं की संपत्ति जब्त कर गरीबों को देंगे, उसी संपत्ति से विकास को आगे बढ़ाएंगे। बुंदेलखंड पर्यटन और निवेश का स्थान बन सकता है। जिलाधिकारी झांसी के द्वारा लिखी गई पर्यटन विकास की पुस्तिका का विमोचन किया है, यह यह बता रही की बुंदेलखंड में अपूर विकास होगा। महारानी लक्ष्मी बाई के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए खुद को बलिदान किया था इसे कोई नही भूल सकता। उनका शोर्य और पराक्रम लोगों को 1857 की याद दिलाता है। बुंदेलखंड बदहाल था। लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं बुंदेलखंड बदहाल नही होगा। सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। गरीबों को आवास, पानी, शोंचल्य, उपलब्ध कराने का सरकार कार्य कर रही। रसोई गैस, बिजली कनेक्शन आदि सुविधाएं सरकार ने झांसी से प्रारंभ की। चोर उचक्के अपराधी का साहस नहीं किसी के साथ छेड़खानी या किसी व्यापारी के साथ कोई घटना कर सके। इसके लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए है। सुरक्षा का माहौल देना भाजपा सरकार का काम है। सुरक्षा का आज बेहतरीन माहौल है, प्रदेश में अराजता, गुंडा गर्दी, दंगा नही हो रहा। जनता ने केंद्र और प्रदेश में सरकार बना कर सुरक्षा का माहौल बनाया है। में आपसे कहने के लिए आया हूं की प्रधानमंत्री की योजनाओं को धरातल पर लाना ही प्राथमिकता है। हर विधवा को, विकलांग को पेंशन, है निर्धन को आवास, हर बेरोजगार को रोजगार की व्यवस्था हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है। मन की बात से प्रधान मंत्री झांसी की बेटी की सराहना करते है, जिसने एक ही छत के नीचे स्ट्रॉबेरी जैसा उद्पादन किया। प्रदेश में दस से बारह फरवरी 2023 में ग्लोबल समित लखनऊ में होगा जिसमे प्रदेश में व्यापक रूप से निवेश करने पर चर्चा होगी। इसमें कई बड़ी संस्थाएं और कई उद्योग शामिल होंगे। व्यापारी उद्यमी आम आदमी सरकार की आने वाली योजनाओं में रुचि लेना शुरू कर देगा। उद्योग लगाने के साथ ही आपके पास खाते में पैसा सरकार का आ जायेगा बीच का भ्रष्टाचार समाप्त होगा ऑन लाइन शुरू होगी योजना। 25 पॉलिसी में सबसे ज्यादा बुंदेलखंड में निवेश करने वालों को रियायत दी जाएगी। नगर निगम की खराब तस्वीर को स्मार्ट सिटी के जरिए बदलने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार के साथ निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्य करती दिखाई देगी। उन्होंने मंच से जनता से भाजपा को नगर निगम, निकाय चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने की अपील की। नगर निकाय की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए सभी नगर निकाय, नगर निगम चुनाव में आशीर्वाद प्रदान करे। उन्होंने झांसी की जनता का प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने पर ह्रदय से धन्यवाद किया।

इन्होंने किया सम्मान

झांसी प्रबुद्धजन सम्मेलन में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री का कई समाजसेवी संगठन और पत्रकार, अधिवक्ता संघ, व्यापार मंडल, की और सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री का सम्मान मंच पर सर्व प्रथम राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त साहित्यकार हरगोविंद सिंह कुशवाह, पत्रकार संपादक सुरेंद्र सिंह, पेट्रोल पंप यूनियन की ओर से नीलू गुप्ता ने गदा भेंट की, अधिवक्ता संघ की ओर अध्यक्ष उदय राजपूत ने, व्यापार मंडल, महिला सभा से कंचन आहूजा ने सम्मान किया।

यह रहे उपस्थित

प्रदेश के मुखिया के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह, गरोठा विधायक जवाहर लाल, मऊ रानीपुर विधायक रश्मि आर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सतीश दिवेदी, एमएलसी रमा निरंजन, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंहल आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न योजनाओं से इन्हे किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान शहरी एवम ग्रामीण आवास योजना सहित केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार सुलतान आब्दी की बेटी अनीश आब्दी, ऊषा, महेश, सावित्री, रेखा, वीरपाल, विपुल, हरदा रायकवार, पूजा बुंदेला, शिवम, पंकज करौसिया, गायत्री शर्मा, राजकुमारी आनंद आदि को विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं का मंच से लाभ दिया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in