September 19, 2025
Breaking

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण

 उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महानगर महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।। इस अवसर पर महानगर की सदस्याओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।। चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के शब्दों में उठो, जागो और तब तक चलते रहो, जब तक कि लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाए। रजनी गुप्ता ने कहा कि
भारत का स्वभाव धर्म है |भारत का प्राण धर्म है | भारत की रगों में दौड़ती हुई जीवन शक्ति धर्म है | भारत यदि जीवंत है तो उसका कारण उसका धर्म है |उन्होंने कहा था,, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं,, ऐसा उद्घोष करने वाले दिग्विजयी योद्धा सन्यासी स्वामी विवेकानंद को उनके जन्मदिवस पर हम सभी शत शत नमन करते हैं।। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे।।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, पल्लवी चतुर्वेद, कुसुम कुशवाहा, डॉ अभिलाषा सेहरा, उर्मिला पटेरिया, मंजूलता सक्सेना,, रजनी वर्मा, अंजलि त्रिपाठी, विनीता नगरिया, अर्पणा द्विवेदी, राखी बुधराजा इत्यादि शामिल हुए।।अंत में महामंत्री पल्लवी चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in