August 13, 2025

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता-विधायक ब्रजेश कठेरिया

 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता-विधायक ब्रजेश कठेरिया

सपा के सदस्यता अभियान में ली गयी सदस्यता

किशनी/मैनपुरी:–सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज किशनी में पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के निर्देश पर नगर के गोवर्धन महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सपा विधायक इंजी.ब्रजेश कठेरिया व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मौजूद रहकर लगभग चार दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दी।

इस मौके पर विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहाकि कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और गांव गांव जाकर लोगों को भाजपा की नाकामियों से अवगत कराएं।आज प्रदेश की जनता भाजपा के वायदा खिलाफ से नाराज है। भाजपा सरकार में सर्वाधिक उत्पीड़न दलितों पर किया जा रहा है और सपाइयों पर झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं।

इस मौके पर जिला महासचिव रामनारायण बाथम,सुखवीर सिंह यादव,नरेंद्र सिंह यादव,मिलाप सिंह यादव,चंद्रकेश यादव,जगदीश यादव,अभिलाख यादव,संजीव श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष मुकुल यादव,डैनी यादव,बॉबी यादव मुकेश यादव,दिनेश यादव,अखिलेश यादव, श्रीचंद्र दिवाकर,मनोज कश्यप,छबीले यादव,राहुल यादव,विमलेश शाक्य,देवेंद्र सिंह,कैलाश शाक्य,गगन यादव,सुभाष यादव,रविंद्र सविता,पवन शाक्य,सहाबुद्दीन खान,विनोद यादव,विवेक यादव,जीतू यादव,रामऔतार सागर,टिंकू यादव,वीरा यादव आदि मौजूद रहे।

Bureau