अलीगढ़ में नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा नेशनल का हुआ आगाज

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जेड ए खान)- महिलाओं के गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा बहुत से स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाता है। कैंपों में आने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर महिलाओं को दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। एवं महिलाओं को गंभीर बीमारियों से किस तरीके से बचा जाए इस बात की सलाह भी डॉक्टरों के माध्यम से दी जाती है । सरकार के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं में अत्यधिक गंभीर बीमारियों पाई जाती है।
अलीगढ़ के एक होटल में एनीमिया राइट राष्ट्रीय संगठन पक्षी के प्रेसिडेंट डॉक्टर ऋषिकेश पाए ने आव्हान किया। महिलाओं में एनीमिया एनीमिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से और उसकी रोकथाम के लिए गंगा के सहारे एक यात्रा शुरू की गई है। जो ऋषिकेश शहर से होकर कोलकाता पर अंत होगा इसी के तहत अलीगढ़ शहर में यात्रा पहुंची सुबह 10 बजे से जवा में रूरल हेल्थ सेंटर पर एक निशुल्क हेल्थ कैंप औरतों के लिए लगाया गया। जिसमें उनकी एनीमिया थायराइड और डायबिटीज की जांच हुई। डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने इसका लाभ उठाया, औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसमें शहर के ही नहीं देश के जाने माने विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग शिशेषज्ञ उपस्थित रहे। उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने अपने विचार रखे एनीमिया कई बीमारियों की जड़ है। और उसकी रोकथाम शुरू होते ही होनी चाहिए और अनीमिया के इलाज में मरीज को लापरवाही नही बरतनी चाहिए । गोष्ठी में नाटक का मंचन कर अनीमिया के प्रति जागरूक से बचने के उपाय भी बताए गए ।