महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अजीतगंज/मैनपुरी:–थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में आरती उम्र 35 वर्ष पत्नी सुधीर श्रीवास्तव ने शुक्रवार प्रातः 10:00 बजे छत पर बने कमरे में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी होने पर परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मृतका को काफी लंबे समय से लकवा मार गया था।जिसका उपचार आगरा से चल रहा था।मृतका की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के कुल चार बच्चे हैं जिसमें से एक बच्चा विकलांग है।बच्चा विकलांग होने व खुद को फालिस मार जाने के कारण वह काफी परेशान रहती थी।मृतका का पति ई रिक्शा चलाकर परिवार को पालता है।शुक्रवार सुबह पति रिक्शा चलाने चला गया और बच्चे स्कूल चले गए।छत के कमरे में दुप्पटे से फांसी लगाकर आरती ने आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने जानकारी होते ही थाना पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।मृतका काफी समय से बीमार होना बताया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।