March 15, 2025

निकाय चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो हाउस टैक्स ऑफ और वाटर टैक्स करेंगे माफ : जिला अध्यक्ष अरशद खान

 निकाय चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो हाउस टैक्स ऑफ और वाटर टैक्स करेंगे माफ : जिला अध्यक्ष अरशद खान

15 दिनों तक AAP चलाएगी सदस्यता अभियान,नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर पालिका के वार्ड में 500, नगर निगम के वार्ड में 1000 सदस्य बनाये जायेंगे: जिला प्रभारी दीनदयाल काका

निकायों/ वार्डों में अध्यक्ष और कमेटियों का किया जाएगा गठन: महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा

निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए आम आदमी पार्टी ने खोला कार्यालय।

झाँसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)– निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की कवायद लगातार जारी है। इसी क्रम में आज पार्टी ने जिला कार्यालय का शुभारंभ किसान बाजार में तिरंगा शाखा की प्रदेश सह – प्रभारी कायनात सिद्दीकी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी दीनदयाल काका, जिलाध्यक्ष अरशद खान ने किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अरशद खान ने बताया कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी l
उन्होंने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफ़ाई का होता है जिसे झाड़ू वाले ही कर सकते है हमारा चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी उन्होंने कहा कि आज देश की जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों से अत्यधिक प्रभावित है और यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने तीन बार अरविंद केजरीवाल को चुना क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य , चिकित्सा, यातायात, बिजली-पानी का मॉडल पसंद आया और इन्हीं मुद्दों पर जनता ने पंजाब की कमान भी आम आदमी पार्टी को सौंप दी l

जिला प्रभारी दिन दयाल काका ने कहा उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं जिनमे हमारे जिला झांसी मे नगर पालिकाओं में 5 प्रभारी, नगर पंचायतो में 7 प्रभारी और नगर निगम में 1 प्रभारी बनाया गया है जो निम्नानुसार हैं :
झांसी नगर निगम – आशीष तिवारी
मऊरानीपुर नगर पालिका : जितेंद्र ताम्रकार
बरुआ सागर नगर पालिका : सुरेश रजक
चिरगांव नगर पालिका : इसरार खान
गुरसराय नगर पालिका : सतीश अहिरवार
समथर नगर पालिका : गौरी शंकर पांचाल
रानीपुर नगर पंचायत : सुंदर पाल सिंह
तोड़ी फतेहपुर नगर पंचायत : मनोज खोइया
कटेरा नगर पंचायत : धर्मदास राणा
बड़ा गांव नगर पंचायत : रविन्द्र रायकवार
मोंठ नगर पंचायत : जमील खान
एरच नगर पंचायत : दीपक प्रजापति
गरौठा नगर पंचायत : अरविंद तिवारी
प्रत्येक नगर पंचायत के वार्ड में 100 सदस्य, नगरपालिका के वार्डों में 500 सदस्य तथा नगरनिगम के वार्डों में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

महानगर अध्यक्ष ग्यादीन दीन कुशवाहा ने बताया कि निकाय एवम वार्ड समितियां बनाने का काम लगातार जारी है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की बदौलत हम सभी निकायों के सभी वार्डों में समितियां बनाने का काम जल्दी ही पूरा हो जाएगा।

इस अवसर पर तिरंगा शाखा की प्रदेश सह – प्रभारी कायनात सिद्दीकी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी दीनदयाल काका, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, महानगर प्रभारी आशीष तिवारी, इरशाद खान हमीरपुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्षा एड नीलम चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चौधरी परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह, तुलसीदास कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विक्की खान, जिला उपाध्यक्ष क्षमेंद्र पांडे जिला सचिव बैजनाथ आजाद, जिला।सचिव प्रवीण ठाकुर, राजेश कुशवाहा बृजेश कुमार सोनू पीटर प्रवीण बाजपेई मोतीलाल बंशकार बलराम बंशकार आशुतोष श्रीवास्तव वहीद चिरगांव रघुवीर सिंह परिहार धर्मेंद्र अहिरवार इलियास खान सौरभ पुरोहित फैजान खान ओम प्रकाश गुप्ता राकेश झारखडिया, मुन्ना लाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

संचालन जिलामहासाचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने किया तथा आभार जिलाध्यक्ष अरशद खान ने किया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in