जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम संपन्न

नजीबाबाद/बिजनौर:(वकील मालिक)– बिजनौर थाना नजीबाबाद क्षेत्र स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।
आज साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में सात समस्याएं प्राप्त हुई।
1- गढ़ी निवासी फरजाना ने अपने पति पर तीन तलाक देने और मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग रखी।
2- बुलचंदपुर निवासी मुन्नी ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी।
3- बुलचंदपुर निवासी जमीला ने विधवा पेंशन की मांग रखी।
4- बुलचंदपुर निवासी मुस्लिमा ने भी विधवा पेंशन की मांग रखी।
5- बिजौरी निवासी विनोद देवी ने राशन कार्ड न बनाये जाने की समस्या रखी।
6- मुंढ़ाखेड़ा निवासी नसीमा ने राशन न दिये जाने की शिकायत रखी।
7- बड़िया निवासी अर्जुन कुमार ने अपने मैडिकल पर सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से दवाब बनाकर पैसे ठगने की शिकायत रखी।
उपरोक्त सभी जन समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
एक विशेष समस्या के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार नजीबाबाद प्रीति सिंह से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने शीध्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर- भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रधान सागर बडोला, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप उपाध्याय, गणमान्य नागरिक पूरन सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, भाजपा बूथ अध्यक्ष सोमपाल सिंह, अर्जुन कुमार, भाजपा ग्राम प्रधान नकुल कुमार, भाजपा कार्यकर्ता शकील अहमद,हनीफा,कशीमन सिंह,इसतयाक,सलीम, जमीला,मुसलीमा, शहनाज़, मुन्नी, जितेंद्र राठी, ओमपाल सिंह, अर्जुन कुमार, विकास कुमार, ज्योति रानी, रेखा देवी, भीम सिंह,महाराज मिथुनदास मुनि व तेजपाल सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।