नजीबाबाद के जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम संपन्न

नजीबाबाद/बिजनौर:(वकील मलिक)– बिजनौर के नजीबाबाद स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।
आज साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में चार समस्याएं प्राप्त हुई।
1- ग्राम नयागांव मथुरापुर मोर निवासी प्रीति रानी ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी।
2- ग्राम बाहुपुरा निवासी ओमपाल सिंह ने अपने खेत की चकरोड़ पैमाईश पटवारी द्वारा गलत तरीके से किये जाने की शिकायत रखी।
3- ग्राम बिजौरी निवासी महिला ने अपने पुत्र व पुत्रवधू द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत रखी।
4- ग्राम विरामपुर में लोगों द्वारा सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण की शिकायत रखी गई। उपरोक्त सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
गंभीर जन समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन तोमर, तहसीलदार नजीबाबाद प्रीति सिंह व खंड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी से उनके कार्यालय में मिला और समस्याओं से अवगत कराया। एडीओ पंचायत राकेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर- भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सहदेव प्रजापति, भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष रेशमा, भाजपा कार्यकर्ता शकील अहमद, भाजपा कार्यकर्ता नीरज कुमार, गौरव कुमार, प्रीति रानी,मितलेश, ओमपाल सिंह, रहीशा, गुड्डी देवी, सुरेशपाल,राजीव कुमार गांधी, नवनीत चौहान व तेजपाल सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।