September 19, 2025
Breaking

अपने शहर को साफ़ रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है

 अपने शहर को साफ़ रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है

रामपुर/उत्तर प्रदेश:(आफाक अहमद)–आज तिरंगा शाखा की ओर से आयोजित स्वच्छ सरोवर अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय सफ़ाई अभियान चलाया गया इसी क्रम में रामपुर पहाड़ी गाँव के पास तलाब में उतर कर सफ़ाई अभियान चलाकर गंदगी को साफ़ किया गया। शाखा प्रमुख मौहम्मद ज़फ़र सहित कई आप नेताओं ने फ़ैसल लाला के नेतृत्व में सफ़ाई अभियान चलाया तालाब में गंदगी के अंबार लगे थे ऐसा लगता था कि बरसों से यहां सफ़ाई नही हुई है जगह-जगह जल कुम्भीयो और बड़ी-बड़ी घासों ने तालाब को घेर रखा था। फ़ैसल लाला ने कहा अपने शहर को साफ़ रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है यह सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।


इस मौक़े पर इस मौक़े महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नरगिस खान, महिला ज़िला अध्यक्ष डॉ नाज़, निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्ष समीना बी, सददाम पाशा, नासिर हुसैन,महेश सैनी, आदित्य शर्मा, आलमगीर, मनाज़िर खान, जमाल खान, फ़ैज़ी खान, सफ़ी खान, मामून खां, मो० उमर, आदि लोग मौजूद रहे।

Bureau