August 10, 2025

वार्ड नं. 46 में महिला कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

 वार्ड नं. 46 में महिला कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

     झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)– आज  शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष आशिया सिद्धीकी के नेतृत्व में वार्ड नं. 46 प्रेमगंज सीपरी बाजार में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। 
  इस दौरान महिलाओं से जन संवाद करते हुए शहर अध्यक्ष आशिया सिद्धीकी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में बढ़ती हुई मंहगाई पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर  राहुल गांधी लगातार जोर दे रहे हैं।  महंगाई का असर सबसे ज्यादा गृहणियों को ही प्रभावित करता है। 
       यात्रा में मुन्नी कनौजिया, राजेश रानी, सरोज सोनी रानी,कमला देवी, अर्चना, आबिदा, नीलम, गीता, फरीदा, के अलावा राहुल,सोनू अमित, आशु, अरशद, अमन, विनोद, जीतू आदि शामिल  रहें। अंत में मुन्नी कनौजिया ने आभार व्यक्त किया।

Bureau