June 23, 2025

मैनपुरी में विश्वकर्मा जयंती चौहान ई रिक्शा वर्कशॉप पर धूमधाम के साथ मनाई गई

 मैनपुरी में विश्वकर्मा जयंती चौहान ई रिक्शा वर्कशॉप पर धूमधाम के साथ मनाई गई

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:- भारत में प्रत्येक दिन त्योहारों के रूप में लोगों के महत्वपूर्ण होता है। भारत के हर कोने में कभी ना कभी किसी ना किसी तरह से त्यौहार मनाया जाता है। मैनपुरी में जगह-जगह अपने-अपने प्रतिष्ठान घर हर जगह आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है इसी क्रम में करहल चौराहा में चौहान ई रिक्शा वर्कशॉप रिपेयरिंग सेंटर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई जिसमें बहुत सी संख्या में ई-रिक्शा चालक ब शहर के लोग इकट्ठे हुए सभी को प्रसाद दिया गया इस अवसर पर मैनपुरी के तमाम संख्या के लोग उपस्थित थे जैसा कि सभी को पता है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष वाला देश है। यहां अलग अलग धर्म के लोग रहते हैं और अपनी इच्छा अनुसार अपने त्यौहार को मनाते हैं। ऐसे ही सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है और उन्हें देवता समान माना जाता है।भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है। तकनीकी जगत के भगवान विश्वकर्मा जी का त्यौहार प्रतिवर्ष कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है जोकि अमूमन 16 या 17 सितंबर को पड़ती है। इस साल भी भगवान विश्वकर्मा का त्यौहार 16 या 17 सितंबर को मनाया जाएगा। आम बोलचाल की भाषा में इसे विश्वकर्मा जयंती भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा का जन्‍म भादो माह में हुआ था। हर साल 17 सितंबर को उनके जन्‍मदिवस को विश्‍वकर्मा विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इनको भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। विश्वकर्मा को दुनिया में सबसे पहले वास्तु और इंजीनियरिंग की उपाधि दी गई है।

Bureau