June 23, 2025

विशाल गुप्ता बने राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के मसौली ब्लॉक अध्यक्ष

 विशाल गुप्ता बने राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के मसौली ब्लॉक अध्यक्ष

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता अज़मी रिज़वी)– कस्बा रसौली के निवासी विशाल गुप्ता की गौ सेवा से खुश होकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के प्रस्ताव पर शमीम अंसारी ने उन्हें ब्लॉक मसौली का राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है।कार्यकारी अध्यक्ष समीम अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी जनपद बाराबंकी में गौ सेवा के समर्थित है जनपद मे कही पर भी गोवंश घायल हो जाए या बीमार हो जाए तो राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी एवं सदस्य सदैव उसकी इलाज व हर संभव मदद के लिए तैयार रहते है विशाल गुप्ता को आज मनोनीत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि अब मसौली ब्लाक में भी कोई गोवंश बिना इलाज के नहीं रहेंगा और न ही कोई गौ हत्या जैसी घटना को अंजाम दे सकेगा।श्री अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी को विशाल गुप्ता से उम्मीद है कि आप संगठन की उपेक्षा अनुसार अपने कौशल क्षमताओ से संपूर्ण क्षेत्र में संगठन को विस्तारित कर जिले में हो रहे गौ हत्या पशु कुर्ता व इलाज के अभाव में तड़प रहे गोवंश रोकने हेतु सार्थक प्रयास करेंगे एवं संगठन की प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संगठन संचालन में सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी बाराबंकी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in