June 23, 2025

वाल्मीकि समाज ने कहा सामाजिक समरसता का ढोंग नहीं करो, अमल में लाओ

 वाल्मीकि समाज ने कहा सामाजिक समरसता का ढोंग नहीं करो, अमल में लाओ

झासी/उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुल्तान आब्दी:–

  • भाजपा पर निकाय चुनावों में वाल्मीकि समाज की उपेक्षा का आरोप
    -वाल्मीकि रक्षा दल अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने जताया रोष
    -कहा-अब वाल्मीकि महापंचायत इस पर लेगी निर्णय
    झांसी। नगर निगम/निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वाल्मीकि समाज के किसी भी व्यक्ति को महापौर या पार्षद पद के लिए प्रत्याशी न बनाए जाने से वाल्मीकि समाज में गहरा रोष व्याप्त है। वाल्मिक समाज के का कहना है कि भाजपा सामाजिक समरसता की ढोंग करती है परंतु उसको अमल में नहीं लाती है। वाल्मीकि समाज में पनप रहे गुस्से को देखते हुए प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बाद में वाल्मीकि समाज को कहीं समाहित करने का काम किया जाएगा।
    भारतीय जनता पार्टी नगर निगम एवं झांसी जिले द्वारा झांसी जिले में एक भी टिकट वाल्मीकि समाज को ना देने के विरोध में वाल्मीकि समाज ने झॉसी में
    विशाल वाल्मीकि महापंचायत करने का निर्णय लिया है। वाल्मीकि रक्षा दल, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की नई बस्ती प्राचीन महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक चौधरी ने की मुख्य अतिथि के रूप में रामस्वरूप माते रहे। इस मौके पर कहा गया कि झांसी जिले में वाल्मीकि समाज की आबादी 45 से 50 हजार है। 30 अक्टूबर 1990 श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से लगातार पूरे देश का वाल्मीकि समाज पूर्ण रूप से भाजपा से जुड़ गया। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी तब भी वाल्मीकि समाज भाजपा से जुड़ा रहा। जब एससी बहुल क्षेत्र में भाजपा की बूथ के लिए कार्यकर्ता नहीं मिलते थे तब वाल्मीकि समाज के नौजवान हाथों में भाजपा का झण्डा लेकर के बूथ टेबल लगाया करते थे। अब भाजपा का स्वर्ण काल आया तो वाल्मीकि समाज को दर किनार कर दिया गया। वाल्मीकि समाज का कहना है कि उन्हें भाजपा के जिले व प्रदेश के नेताओं से ऐसी उम्मीद नहीं थी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अशोक चौधरी ने कहा कि जहाँ एक तरफ देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी कुंभ के मेले में आकर वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों के पैर पखार कर सम्मान देने का काम किया। 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर से इस अभियान की शुरूआत की गई। वही जम्मू कश्मीर में 370 / 35ए हटाकर वहाँ रहने वाली वाल्मीकि समाज को सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया। देश के प्रधानमंत्री द्वारा मान सम्मान व अधिकार वाल्मीकि समाज को दिए जा है तो वहीं प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा इस बार निकाय चुनाव में वाल्मीकि समाज का एक भी महापौर का प्रत्याशी व पूरे बुंदेलखण्ड में एक भी पार्षद के प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया। समाज के चौधरी का कहना है भाजपा वाल्मीकि समाज को पानी के डिस्पोजल गिलास की तरह यूज करती है। जब जरूरत पड़ी तो उनके घरों में आकर भोजन कर लिया सामाजिक समरसता का मैसेज दे दिया। फोटो खिंचवा ली और फिर छोड़ दिया।
    रामस्वरूप माते ने कहा कि निकाय चुनाव की आचार संहिता हटते ही बुंदेलखण्ड स्तरीय वाल्मीकि महापंचायत का विशाल आयोजन झांसी महानगर में किया जाएगा। हम अपने हक और अधिकारों के लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो हम आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।
    बैठक का संचालन वाल्मीकि महासभा महानगर अध्यक्ष राकेश करौसिया ने किया तथा आभार व्यक्त वाल्मीकि रक्षा दल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र आगवान ने किया। बैठक में रविन्द्र सरस, गुलशन पथरोल, हुकुम पथरोल, रंजीत सिंह, श्रीकान्त गौहर, अज्जू महरौलिया, विनोद चौधरी, अविनाश नाहर, राहुल करौसिया, महेश कप्तान, संदीप करौसिया, पंकज केशले, शक्ति करौसिया, अशोक वाल्मीकि, राजा चंडारिया, अमित करौसिया, मिंटू नरवारे, शिवम घाघरे, रितिक बघ्घन, मनीष घारू, सुमित पथरोल, विशाल सिवते, विशाल वशिष्ठा, संदीप करौसिया, धर्म करौसिया, रोहित केशेले, अनिल वाल्मीकि, अजय पथरोल, नरेश वाल्मीकि, दौलत राम पथरोल, शशांक पथरोल, अमर भण्डारिया, रवि कुमार वाल्मीकि, प्रशांत पेहाल, गौरव वाल्मीकि, रीतेश नाहर, राहुल कमारिया, प्रदीप पथरोल, नितिन वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, शिवम घावरी, सौरभ गांचले, पवन वाल्मीकि, संतोष मास्टर, धीरज वाल्मीकि, भोलू वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, अंचल वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, दर्शन वाल्मीकि, करन वाल्मीकि, विवेक चौहान, विजय वाल्मीकि, रोहित महरौलिया, राजकुमार चौहान, शिव कुमार, संजय महरौलिया, रंजीत पवार, रामसिंह वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, प्रतापसिंह वाल्मीकि, पंकज नाहर, ओम प्रकाश वाल्मीकि, महेन्द्र कुमार वाल्मीकि, लाला वाल्मीकि, जितेन्द्र कुमार वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in