यूटा का प्रांतीय अधिवेशन झांसी में हुआ सम्पन्न

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन का वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन राजकीय संग्रहालय जनपद में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ यूटा के मशहूर संम्बल गीत से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार और साथ ही राष्ट्रीय महासचिव रजनीश पाण्डेय रहे कार्यक्रम में अभियान निरन्तर जारी है के नारे के साथ आगे और कैसे प्रदेश में कार्य किया जाय इसके लिए संगठन का विस्तार किया गया जिसमे केन्द्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रान्त पटेरिया महोबा, राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद वर्मा हमीरपुर को जिम्मेदारी दी गईं वही पर प्रदेश कार्यकारिणी,प्रदेश संयोजक रामकांत शुक्ला हमीरपुर,प्रदेश अध्यक्ष विजय पटेल,प्रदेश महामंत्री मोहम्मद इमरान वाराणसी,कार्यकारी प्रदेश महामंत्री डा मनोज बिश्नोई बागपत,प्रदेश कोषाध्यक्ष नागेंद्र सैनी सहारनपुर,प्रदेश संयुक्त महामंत्री विशाल पचौरी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत जालौन,प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती,प्रदेश मंत्री ओमजी राणा,प्रदेश प्रभारी (महिला सँवर्ग) – अनामिका भारती,प्रदेश अध्यक्ष (महिला सँवर्ग डा प्रीति सिंह आगरा,प्रदेश महामंत्री (महिला सँवर्ग) बीना सिंह बदायूं
प्रदेश महामंत्री IT सेल – देवेंद्र कुशवाह,प्रदेश प्रभारी जन सूचना आर पी चौधरी आगरा,क्षेत्रीय प्रभारी मेरठ उपेंद्र सिंह सहारनपुर,क्षेत्रीय प्रभारी पूर्वांचल कशीक्षेत्र– गिरीश चन्द्र यादव वाराणसी,क्षेत्रीय प्रभारी बुंदेलखंड राम मिलन राय
आदि का गठन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहीं और कार्यक्रम का संचालन प्रमोद वर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार पटेल ने किया।