March 15, 2025

सांसद उपेन्द्र रावत ने बाढ़ पीड़ितो को बांटी राहत सामग्री

 सांसद उपेन्द्र रावत ने बाढ़ पीड़ितो को बांटी राहत सामग्री

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश:(अज़मी रिज़वी)– तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम तपेसिपाह,ग्राम कोरिनपुरवा,ग्राम दुर्गापुर,ग्राम नयापुरवा, ग्राम रिक्खापुरवा,ग्राम गोडियनपुरवा व ग्राम जैनपुरवा के बाढ़ क्षेत्र का दौरा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया।सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने ग्राम तपेसिपाह,ग्राम कोरिनपुरवा,ग्राम दुर्गापुर,ग्राम नयापुरवा,ग्राम रिक्खापुरवा,ग्राम गोडियनपुरवा व ग्राम जैनपुरवा के बाढ़ से पीड़ित परिवारो को राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

सांसद श्री रावत ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण करते समय कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबके लिए चिंता करती है और सभी जरूरतमंदो को आवश्यक सामग्री हर हाल मे उपलब्ध कराया जाएगा।यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।बाढ़ पीड़ितो की सहायता करने मे जिला प्रशासन भी तत्परता से लगा हुआ है।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री,जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा,मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष शेखर हरायण, ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी,राम कुमार यादव,विशाल त्रिपाठी, अन्तरिक्ष रावत,शिवकुमार शर्मा,ग्राम प्रधानगण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Bureau