March 15, 2025

संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक देश भक्ति का संदेश प्रस्तुत करते हुए तिरंगा रैली निकाली गई

 संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक देश भक्ति का संदेश प्रस्तुत करते हुए तिरंगा रैली निकाली गई

रामपुर/उत्तर प्रदेश:(आफाक अहमद खान)–आज आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के समापन पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुख्य कार्यालय से व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक देश भक्ति का संदेश प्रस्तुत करते हुए तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली को एडीएम हेम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय से होती हुई घोसियान, तोपखाना रोड,हमिद गेट, मिस्टन गंज, गांधी समाधि होती हुई व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले की प्रत्येक तहसील में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह जगह तिरंगा रैलियां निकलवा कर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया गया। साथ ही सरकार का धन्यवाद भी प्रकट किया गया कि जिसने हर घर पर तिरंगा फहराने का अवसर नियम शिथिल करके प्रदान किया। साथ ही इस अमृत महोत्सव के समापन पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया गया। साथ ही तिरंगा रैली को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन के सहयोग का भी धन्यवाद प्रकट किया गया।

इस अवसर पर राजीव शर्मा, नीतीश अग्रवाल, राज बहादुर यादव, रामनिवास पाल, सलविंदर विराट, अरविंद गुप्ता, सरदार रविंद्र सिंह टोनी, मनजीत सिंह सिंपल, सतपाल सिंह टीटू, अनवर अली, नफीस कादरी, राजू गुप्ता, भुवनेश भार्गव, रचित मांगलिक, शाहिद अली, अथर खान, निलेश वर्मा, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, हंसराज अरोड़ा, मेराज हुसैन, रूप सिंह सैनी, सुदेश यादव, अतुल शर्मा, लालमन सैनी, शिबू खान, वीरेंद्र चौरसिया, प्रवीण गुज्जर,शाहिद अली, नईम ठेकेदार, हाजी नसीम, पुत्तन हशील अहमद, हफीज अहमद I आदि उपस्थित रहे।

Bureau