व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई

रामपुर/उत्तर प्रदेश:(आफाक अहमद खान)–आज आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुख्य कार्यालय से व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली को सीओ सिटी अनुज चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली गांधी समाधि होती हुई अंबेडकर पार्क पर रुकी।इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा तिरंगा रैली का स्वागत किया गया। इसके पश्चात तिरंगा रैली मुख्य मुख्य मार्ग रेलवे स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड, राधा रोड, शौकत अली रोड, शाहाबाद गेट, माला रोड होते हुए व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले की प्रत्येक तहसील में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह जगह तिरंगा रैलियां निकलवा कर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। साथ ही सरकार का धन्यवाद भी प्रकट किया गया कि जिसने हर घर पर तिरंगा फहराने का अवसर नियम शिथिल करके प्रदान किया। साथ ही इस अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया गया। साथ ही तिरंगा रैली को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन के सहयोग का भी धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा, नीतीश अग्रवाल, राज बहादुर यादव, रामनिवास पाल, सलविंदर विराट, अरविंद गुप्ता, आनंद प्रकाश शर्मा, सरदार रविंद्र सिंह टोनी, मनजीत सिंह सिंपल, सतपाल सिंह टीटू, मोहन अरोरा, अनवर अली, नफीस कादरी, राजू गुप्ता, सुजीत सिंह, भुवनेश भार्गव, रचित मांगलिक, तबरेज अली, शाहिद अली, अथर खान, हाजी मुनव्वर, निलेश वर्मा, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, अतुल शर्मा, रूप सिंह सैनी, लालमन सैनी, शिबू खान, दिलशाद अहमद, वीरेंद्र चौरसिया, प्रवीण गुज्जर, आदि उपस्थित रहे।