June 24, 2025

डकैती करने वालो में दो को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार,बाकी बदमाशो पर 25 हजार का इनाम घोषित

 डकैती करने वालो में दो को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार,बाकी बदमाशो पर 25 हजार का इनाम घोषित

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुनील जैन)– झांसी में विगत दिनों खैरो नुनार में हुई डकैती की घटना के खुलासे के लिए झांसी पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस के ऊपर बदमाशो द्वारा गोली चला दी। जिसमे जवाब में मुठभेड़ करते हुए पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया । तथा बदमाश को पैर में गोली जा लगी। जिनके पास से पुलिस बाइक , अवेध असलहा,सहित 3 लाख 80 हजार रुपए बरामद कर लिए। जिन्हें जेल भेजा गया। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाकी फरार चल रहे बदमाशो पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

झांसी जिले में डकैती कांड में हुई झांसी पुलिस की दूसरी मुठभेड़ में आज एक बदमाश को गोली लगी वही एक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिनके पास से तीन लाख अस्सी हजार रुपए , अवैध असलहा, बाइक बरामद की है।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिनों झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के खेरो नुनार में हुई डकैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस रात्रि गस्त पर थी। और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आते दिखे । जिन्हें एसओजी और गुरसराय पुलिस द्वारा रोका गया। लेकिन बदमाशो ने पुलिस के ऊपर गोली चला दी। जिसके बाद जवाब में पुलिस ने फायर किया।।जिसमे राठ उस्तरा मझगवा निवासी अर्जुन शिवहरे गोली से घायल हो गया। वही अजय अहिरवार ग्राम नुनार को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनके पास से डकैती की रकम भी बरामद की है। वही फरार चल रहे बदमाशो के ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया है।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in