ऑपरेशन पाताल के तहत दो अभियुक्त अवैध असलहो के साथ गिरफ्तार

बाराबंकी:(अज़मी रिज़वी)-जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचा मय तीन अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।इसी के तहत थाना जैदपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार आज प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक उमेश यादव,हेड कांस्टेबल सूबेदार यादव, कांस्टेबल सुमित कुमार व शैलेन्द्र सिंह की पुलिस टीम ने अभियुक्त इसरार उर्फ भयूल पुत्र हासीम अली उर्फ टुन्ने निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।इस सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मुअसं 177/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।वही जनपद के थाना कुर्सी पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार आज प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक रुपेन्द्र मिश्रा,हेड कांस्टेबल अतर सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,परविन्द यादव की थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लईक अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र सफीक अहमद निवासी अनवारी थाना कुर्सी को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध मे थाना कुर्सी पर मुअसं 140/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।