मां की डांट से परेशान होकर 11 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दी जान

बेवर/मैनपुरी:(दिलनवाज)– मैनपुरी जनपद के बेवर क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी 11 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामवीर जो कक्षा 6 का छात्र है। किशोर ने घर के बाहर जंगल में फांसी लगाकर हत्या कर ली है। वहीं परिजनों ने बताया कि विगत 1 दिन पूर्व किशोर की मां से भैंस को चारा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते किशोर नाराज हो गया। तभी वह रूठ कर घर से चला गया। इसी के चलते परिजनो ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका।
परिजनो ने थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। रविवार को जानकारी हुई की अर्जुन ने खेतों में जाकर आम से पेड़ से फांसी लगा ली। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों कोई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।