देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू,भारत की महिलाशक्ति में हर्ष की लहर

नई दिल्ली:–भाजपा के समर्थक दलों (एनडीए)की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू ने विपक्ष के राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा,को एक तरफा चुनांव में भारी मतों से पराजित कर देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया।द्रोपदी मुर्मू को 2161 मत प्राप्त हुए जिनकी वैल्यू 5,77,777 हुई।
विपक्षी को मात्र 1058 मत प्राप्त हुए।20 जून 1958 जन्मी ओडिशा के जनपद मयूरगंज के गांव वैदपोसी के रहने वाले विरंच नारायण टुडू की पुत्री द्रोपदी मुर्मु का बचपन गरीबी के अभाव में बीता, बचपन से ही संघर्षरत रहते हुए,द्रोपदी मुर्मु ने रमादेवी महिला विश्व विधालय से स्नातक की परीक्षा पास कर शिक्षण कार्य को अंजाम दिया।
इस बीच उनकी शादी श्याम चरण मुर्मु से हुई।उन्होंने 2 बेटों और एक पुत्री को जन्म दिया,दुर्भाग्यवश उनके पति और दोनों बेटे आकस्मिक काल के गाल में समा गए।फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पहली वार 2000 में राइरांग पुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधायक बनी,पुनः 2009 में भी विधानसभा के लिए चुनी गईं।
इस दरम्यान द्रोपदी मुर्मु ओडिसा विधानसभा में मंत्री भी रही। भाजपा और संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्यरत रहने वाली द्रोपदी मुर्मु को 2015से 2021 तक झारखंड राज्य की राज्यपाल बनाया गया।देश के अंदर राष्ट्रपति के कार्यकाल के समाप्त होने और इस गरिमामयी पद के लिए होने वाले चुनांव में भाजपा के ओजस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद का एनडीए का प्रत्यासी बनाकर विपक्षियों को अचरज में डाल दिया।
18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से ही देश की जनता जान गई थी, कि द्रोपदी मुर्मु ही अगली राष्ट्रपति चुनी जाएगी।21 जुलाई को मतों की गिनती होने के बाद द्रोपदी मुर्मु ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने का जो गौरव प्राप्त किया,उससे पूरे देश की जनता के साथ महिलाशक्ति हर्ष की लहर दौड़ गई।
देश के अंदर उनके राष्ट्रपति बनने पर जगह जगह बैंड बाजो की धुनों पर नाचते गाते लोगों, महिलाओं ने मिठाईयां बांटी।देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह,आदि पार्टी लीडरों,मंत्रियों ने देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर द्रोपदी मुर्मु को बधाइयां देते हुए देश के विकास में उनकी महती भूमिका को बल मिलेगा ऐसी कामना भी की।