June 25, 2025

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने नवनिर्मित ब्लॉक प्रमुख कक्ष का किया लोकार्पण

 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने नवनिर्मित ब्लॉक प्रमुख कक्ष का किया लोकार्पण

संबोधित सभा में सभी पंचायत सचिव को चेतावनी, कमीशन लेना करें बंद, अन्यथा कार्यवाही को रहें तैयार

सभी विभाग बिना भेदभाव के पीड़ितों को दें न्याय

कुरावली/मैनपुरी – शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ब्लॉक कुरावली में बने नवनिर्मित ब्लॉक प्रमुख कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया। जिसके बाद वहां पर क्षेत्र से आए पीड़ितों की फरियाद को सुनकर संबंधित अधीनस्थों को तत्काल कार्यवाही कर उन्हें हर हाल में न्याय देने के लिए निर्देश किया।


वहीं क्षेत्र से आए क्षेत्र पंचायत सदस्य और सभी ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों के साथ क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए उन्हें पीड़ितों को हर हाल में न्याय देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। कार्यालय आए सभी पीड़ितों की फरियाद को बड़ी ही ध्यानपूर्वक सुनकर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सभी अधिकारी बिना किसी दवाब के करें कार्य

 संबोधित सभा के दौरा श्री सिंह ने कहा कि चाहे वह कोई भी विभाग के अधिकारी हों वह बिना किसी दवाब और भेदभाव के साथ कार्य करें। पीड़ितों को प्राथमिकता से न्याय दिलाने की तर्ज पर कार्य करें। 

पंचायत सचिव कमीशन लेना करें बंद, अन्यथा कार्यवाही को रहें तैयार वहीं मंच से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में तैनात सभी पंचायत सचिव ग्राम प्रधानों से जो कमीशन लेते हैं। वह लेना अब बंद कर दें, जो सचिव कमीशन लेना बंद नहीं करेगा और उसकी शिकायत आती है, तो उसके विरुद्ध कार्यवाही अवश्य कराई जायेगी। फिर चाहे वह कोई भी हो।

भाषण के दौरान एक ग्रामीण ने की कोटेदारों की शिकायत
वहीं जब मंत्री जी सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी एक ग्रामीण ने कोटेदारों की शिकायत को लेकर कहा कि साहब कोटेदार अंगूठा तो लगवा लेते हैं। लेकिन फिर वह राशन देने में आनाकानी करते हैं। जिसपर उन्होंने ग्रामीण को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लिखित रूप से से दीजिए। उसके विरुद्ध जांच कराकर कार्यवाही कराई जायेगी।

यह लोग रहे मौजूद वही सभा को अध्यक्षता भाजपा नेता विनोद शर्मा और शैलेंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से की। जिनके अलावा उपजिलाधिकारी कुरावली युगांतर त्रिपाठी, बीडीओ कुरावली राजकुमार, सीओ कुरावली संजय कुमार वर्मा, पूर्व भाजपा सदर विधायक अशोक सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह यादव, गजेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव, सुनील यादव, शिवम यादव, युवा भाजपा नेता अजय कुशवाह, तिलक यादव, सुनील यादव, अजय यादव पनवाह, प्रदीप राज समेत क्षेत्र के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Bureau