August 9, 2025

भाजपा में 10 लाख रुपए में टिकट की डील

 भाजपा में 10 लाख रुपए में टिकट की डील

वही वाल्मीकि समाज में भी आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि इस समाज को भी नजरअंदाज किया गया

झांसी उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुल्तान आब्दी:–झांसी में भाजपा पर कार्यकर्ताओं ने गम्भीर आरोप लगाए हैं, दरअसल निकाय चुनाव में बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की गई, जिसमें महानगर के सभी वार्डों में बीजेपी ने बाहरी लोगों को टिकट दिया। जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा ने प्राथमिकता नहीं दी, झांसी में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का भारी विरोध किया, वहीं भाजपा पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा कार्यकर्ता मनीष कोष्टा ने आरोप लगाते हुए बताया कि, 10 लाख रुपए में टिकट बेचा गया है, बाहरी लोगों को भाजपा ने टिकट दिया है। वहीं महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि, भाजपा ने हम लोगों के बारे में एक भी बार नहीं सोचा, हम उनको वोट नहीं देंगे, निर्दलीय खड़े होंगे, मोहल्ले में कोई भी वोट मांगने आया तो भगा देंगे।

हालांकि इस मामले में झांसी के जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने अपना पल्ला झाड़ते हुए, कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व का हवाला दे दिया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in