June 23, 2025

कभी गरौठा में चुनाव मैनेज करने वाला हाल ही में भाजपा में शामिल होकर भाजपाइयों में डाल रहा फूड


झांसी/उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुल्तान आब्दी:– राजनीति में दलबदलुओं की कमी नही। लेकिन एक स्वयं भू व्यापारी नेता धन बल के दम पर समाचार पत्रों और टीवी न्यूज चैनलों पर मुंह बोले मिट्ठू मिया चणक की भूमिका बताने वाला भाजपा में अब फूड डालने का कार्य करते हुए शोशल मीडिया पर टिप्पणी प्रेषित कर रहा है। आपको बता दे की सत्ता की चादर ओढ़ कर घी पीने वाले खुद को स्वंभू व्यापारी नेता कभी दूसरी पार्टी के नेता का चुनाव मैनेज करने के लिए लाखों करोड़ो खर्च करता था और उसी सरकार की सत्ता में अपनी धमक बनाकर सारे अवैध कारोबारों को अंजाम देता था। एका एक 2017 में जनता से सरकार बदल दी। तब से यह मुंह बोले मिट्ठू मियां भाजपा में जाने के लिए कई नेताओं के चक्कर काटने लगे थे और विधान सभा चुनाव आते ही भाजपा का दामन थाम कर खुद को बड़े रणनीति कार बताकर अपना सिक्का जमाने लगे थे। लेकिन उस विधान सभा चुनाव के बाद इन्हे किसी भाजपाई ने अपने पास नही टिकने दिया। इसके बाद इन्होंने अभी हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में फिर बड़ा मठाधीश बनकर भाजपा में शामिल होकर भाजपा के महापौर प्रत्याशी को व्यापारियों का पूर्ण समर्थन दिलाने का दंभ भर रहा था। जबकि आपको बता दे की भाजपा को किसी व्यापारी नेता के ठेकेदार की अवश्यकता नही। व्यापारी खुद अपने आप को सुरक्षित समझ कर भाजपा की ओर रुख कर रहे है। नगर निगम चुनाव में झांसी में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर स्वंभू ने एक धन बल पर बड़ा समाचार प्रकाशित कराते हुए आम जनता को सरकार को यह बताया की झांसी में भाजपा की जीत में इन्ही का बड़ा योगदान है। फिलहाल यह बात महापौर अच्छी तरह से जानते थे इसलिए इस स्वंभू से मतदान के काफी दिन पहले ही दूरी बना चुके थे। इस स्वंभू ने देखा की उसे कोई खास नहीं डाल रहा तो उसने आज फिर शोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर भाजपाइयों में फूड डालने का प्रयास तेज कर दिया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस पोस्ट से व्यापारी वर्ग और भाजपाई समझ रहे है की दो नावों पर पैर रखकर चलने वाले स्वंभू व्यापारी नेता की यह चाल सब समझ रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in