अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा किसान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा किसान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, एडवोकेट अशोक कुशवाहा, नगर अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुशवाहा सहित कुशवाहा महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने एक पत्र जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार को सौंपा गया। जिसमें विगत 25 अगस्त 2022 को ग्राम साकिन के एक युवा किसान राम कुमार कुशवाहा के साथ गांव के ही एक दबंग व्यक्ति राकेश उर्फ गन्नू के द्वारा दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने एवं पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की गई। जिस संदर्भ में पूर्व में भी थाना प्रभारी से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक सभी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं अमल में नहीं लाई गई। थाना अध्यक्ष समथर की उदासीनता के चलते आज तक पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के लोगों के ऊपर लगातार घटनाएं घट रही और प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा घटनाओं को दबाया जा रहा है। कुशवाहा समाज यह बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कुशवाहा समाज के साथ अत्याचार बंद नहीं किया गया और पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्याय नहीं दिया गया, तो कुशवाहा समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगी।