भोजन सामग्री पाकर महिलाओं के खिले चेहरे

शाहाबाद/फर्रूखाबाद:(विशाल शर्मा)– महिला सिपाहियों ने घुमंतू गरीब असहाय महिलाओं को भोजन सामग्री वितरण की थाना शमसाबाद परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी की मौजूदगी में महिला कांस्टेबल चांदनी पिंकी जादौन रेनू सोनी बीनू सौन निशू गौतम सहित सभी महिला कांस्टेबल ने कस्बे के आसपास रह रहे गरीब असहाय और घुमतू जाति की महिलाओं को भोजन सामग्री में आलू आटा दाल घी चीनी तेल नमक आदि चीजें बाटी महिलाएं सामग्री पाकर खुश हुई महिलाओं ने बताया हम लोग परेशान भी थे आज त्यौहार का दिन भी था महिलाओं को सामग्री मिलने के बाद महिलाएं दुआएं देती हुई अपने-अपने घर चली गई।