March 15, 2025

डॉक्टर की लापरवाही पैर के अंगूठे की जगह काट दिया महिला के पैर का पंजा

 डॉक्टर की लापरवाही पैर के अंगूठे की जगह काट दिया महिला के पैर का पंजा

बरेली:(वसीम अहमद)–बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के नगर के निजी अस्पताल के डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आयी है जहां एक महिला के पैर के अंगूठे में जख्म होने पर डॉक्टर ने पैर का पंजा ही काट दिया।

जानकरी के अनुसार बहेड़ी के नगर के बरेली बागेश्वर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में गाँव तिगड़ी निवासी नवाब अली अपनी पत्नी नन्नी के पैर के अंगूठे में जख्म होने पर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने लाये थे। डॉक्टर को दिखाने पर डॉक्टर ने इलाज के लिए महिला को भर्ती कर लिया और उपचार शुरू कर दिया लेकिन जब दवा से जख्म सही नही हुआ तो डॉक्टर ने दवा से ज़ख्म सही ना होने पर अंगूठा काटने की बात कहते हुए डॉक्टर ने महिला के पैर का पंजा ही काट दिया जिससे महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने महिला के परिजनों से महिला को बरेली ले जाने की बात कहते हुए अस्पताल से गायब हो गया,काफी तलाश करने पर महिला के परिजनों को पता चला डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है जिस पर महिला के परिजनों ने महिला के पैर का पंजा काटने पर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हर अस्पताल में जमकर हंगामा काटा, हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के परिजनों को शांत करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए समझाकर महिला को बरेली अस्पताल ले जाने को कहा जिसके बाद महिला के परिजन महिला को लेकर बरेली गए।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in