June 23, 2025

तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद दफनाया गया नवजात का शव।

 तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद दफनाया गया नवजात का शव।

मैनपुरी/एलाऊ:–थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस में उस समय दो समुदायों के लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया जब एक छः सात दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। विवाद बच्चे को दफनाने को लेकर जगह का था। दरअसल पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि ग्राम इलाबांस निवासी फरीद की पत्नी ने छः दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार सुबह अचानक उस बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की और कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई।
कब्र खुदते समय ग्राम पंचायत पहाड़पुर के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह ने जाकर उस जगह पर मालिकाना हक जताते हुए मना किया, दोनों पक्ष उस जगह को लेकर अपना अपना हक जता रहे हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि इस जगह पर वर्षों से हमारे बुजुर्ग दफन हैं तो इस पर विवाद की स्थिति पैदा हुई। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी एलाऊ सुनील कुमार भारद्धाज तहसीलदार भोगांव आदि के द्वारा दोनों पक्षों की सुलह समझौता के बाद शव को दफनाया गया तब कहीं जाकर शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Bureau