March 15, 2025

सिपाही ने होटल में महिला से की छींटाकशी, पहुंचा हवालात।

 सिपाही ने होटल में महिला से की छींटाकशी, पहुंचा हवालात।

कासगंज /उत्तर प्रदेश/संवाददाता जुम्मन कुरैशी:– उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में हाँकी खेलने आये एक पुलिस कांस्टेबल के द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है,घटना की जानकारी के बाद तत्काल आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तो पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सुनाई,जिसके बाद महिला की तहरीर पर आरोपी सिपाही को हवालात में बंद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल पुलिस और पब्लिक की भीड़ में हाथ जोड़कर और कान पकड़कर मांफी मांग रहा है, ये कोई आम व्यक्ति चोर उचक्का नहीं है, बल्कि कानून का जिम्मा संभालने वाले आगरा का पुलिस कांस्टेबल है, जोकि कासगंज जनपद में पुलिस की 16वीं अंतर्जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए आये हुए थे, प्रतियोगिता में कई जनपद के खिलाड़ी पुलिस कर्मी शामिल थे, यह प्रतियोगिता सोरों के खेल स्टेडियम में चल रही थी, शाम को अधिकतर सिपाही सोरों के ही श्रीजी होटल में रह रहे थे, इसी बीच होटल में महिला भी रूकी हुई थी,आरोप है कि उनमें से एक पुलिसकर्मी ने मेरे साथ गंदे शब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की,फिलहाल ने महिला की तहरीर पर सिपाही कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर सोरों कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी सिपाही को मजिस्ट्रेट के यहां से जमानत दे दी गई है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस की अंतर्जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में आगरा से शामिल होने आए एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना संज्ञान में आई है तत्काल मामले कार्यवाई करते हुए महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जितेंद्र दुबे, एएसपी, कासगंज।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in