जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म व तप कल्याण महापर्व मनाया।

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आज भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा ,झांसी के तत्वावधान में इलाईट चौराहा पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म व तप कल्याण महापर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं जैन मिलन के अध्यक्ष रविन्द्र जैन की अध्यक्षता में मनाया गया।
इस मौके पट इलाईट चौराहा पर मिष्ठान वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर रिषभ देव विश्व के लिये एक उज्जवल प्रकाश है जो हमें कर्मो पर विजय प्राप्त कर त्याग और कल्याण का मार्ग दिखलता है। तीर्थंकर रिषभ देव भारतीय संस्कृति के प्रणेता माने जाते है जिन्होनें मानव समाज को कृषि, लेखन,शिल्प ,व्यापार की विधा सिख लाई ।वे एक एक ऐसे आराध्य देव है जिन्हें भारतीय संसकृति के इतिहास में वैदिक संस्कृति तथा श्रमण संस्कृति में समान महत्व प्राप्त है।
इस अवसर पर इंजीनियर के सी जैन ,शिरोमणि जैन,निशांत जैन ,राजीव जैन ‘रानू’,प्रीति जैन,सरिता जैन,अंजू जैन,वी के जैन, युथुप जैन पिंकी,नितिन जैन,सौरभ जैन,अमित जैन ‘छोटू ‘अशोक जैन रतन,अजय जैन ,प्रखर जैन ,आभा जैन,पूजा जैन,मनीषा जैन आदि मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन निलय जैन ने किया।