अटल चौक पर होर्डिंग द्वारा अटल प्रतिमा ढकने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, कहा-अटल जी का हो रहा अपमान

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जेड ए खान)– दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सेंटर प्वाइंट स्थित अटल चौक का है जहां होर्डिंग द्वारा अटल चौक पर अटल प्रतिमा ढकने पर क्षेत्रीय व्यापारियों ने आक्रोश जताया है, वही अटल प्रतिमा रखने पर क्षेत्रीय व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा की अटल चौक पर होर्डिगों द्वारा अटल प्रतिमा को ढक दिया गया है जिससे उनकी प्रतिमा का अपमान हो रहा है, आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय व्यापारियों ने कहा कि अटल जी की याद में शहर के प्रमुख चौराहों को अटल चौक नाम देते हुए उनकी प्रतिमा को स्थापित किया गया था, लेकिन यहां चौक पर अटल जी की प्रतिमा के चारों ओर होर्डिंग लगा दिए गए हैं जिससे अटल प्रतिमा दिखाई नहीं देती है और इससे उनका बहुत बड़ा अपमान हो रहा है, फिलहाल होर्डिंग द्वारा अटल प्रतिमा ढकने पर क्षेत्रीय व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।