थाना कबरई पुलिस टीम ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

महोबा/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता इसराईल कुरैशी)–पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक आर0के0 गौतम व क्षेत्राधिकारी सदर रामप्रवेश राय के निकट पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वाछिंत/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कबरई विनोद कुमार द्वारा गठित टीम उ0नि0 सुनील कुमार मिश्रा द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 354/22 धारा 376/506 भादवि व 3(2)(5),3(2)5क एससी/एसटी एक्ट थाना कबरई से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त लक्ष्मी कुशवाहा पुत्र राम किशुन कुशवाहा उम्र 19 बर्ष को मुखबिर की सूचना पर रेलवे अन्डर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायलय के समक्ष पेशी उपरान्त जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 राजेन्द्र प्रकाश
- कां0 सर्वेश कुमार निर्मल
गिरफ्तार अभियुक्त-
लक्ष्मी कुशवाहा पुत्र राम किशुन कुशवाहा उम्र 19 बर्ष ग्राम मकरबई थाना कबरई जनपद महोबा