June 23, 2025

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बयान।
अखिलेश यादव और सपा पर ओपी राजभर ने साधा निशाना।
4 बार सपा की सरकार रही,4 बार उन्होंने व्यापार किया-राजभर।

 सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बयान।अखिलेश यादव और सपा पर ओपी राजभर ने साधा निशाना।4 बार सपा की सरकार रही,4 बार उन्होंने व्यापार किया-राजभर।

गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता एकरार खान)-खबर गाजीपुर से है।जहां सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने बयान देते हुए अखिलेश यादव और सपा पर जमकर निशाना साधा।मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए ओपी राजभर ने कहाकि 4 बार सपा की सरकार रही,4 बार उन्होंने व्यापार किया।ओपी राजभर ने कहाकि पूरे प्रदेश में सपा को गुंडाराज की संज्ञा मिली है।उन्होंने कहाकि सपा ने दुनिया को धोखा दिया और हमे भी धोखा दिया है।

उन्होंने कहाकि सपा अति पिछड़ों की दुश्मन है,हम हक की बात करें तो बुरे हैं।उन्होंने सपा पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहाकि बताईये यूपी का कौन सा थाना है,जिसमे यादव सिपाही न हो।सपा को इन लोगों ने सिर्फ एक जाति की पार्टी बना दिया है।कानपुर कांड पर बोलते हुए ओपी राजभर ने कहाकि सरकार की नीति भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की है।लेकिन कुछ अफसर वाहवाही लूटने के लिए मनमानी कर रहे हैं।इस दौरान निकहत अंसारी की गिरफ्तारी के सवाल पर ओपी राजभर ने कहाकि जेल प्रशासन की मिलीभगत से जेल में सब होता है।ओपी राजभर गाजीपुर में एक पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

ओमप्रकाश राजभर,अध्यक्ष सुभासपा।
ओमप्रकाश राजभर,अध्यक्ष सुभासपा।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in