June 23, 2025

उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने की झाँसी मंडल दौरे पर संगठन की समीक्षा

 उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने की झाँसी मंडल दौरे पर संगठन की समीक्षा

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने की झाँसी मंडल दौरे पर संगठन की समीक्षा ओपीएस एवं अनुदेशक और शिक्षामित्रों के नियमितीकरण सहित चार सूत्रीय मांगों के लिए बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का रहेगा पूर्ण समर्थन – विशाल जैन पवा।
झांसी। प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने कहा कि पुरानी पेन्शन बहाली की लड़ाई देशभर में निर्णायक स्थिति में आ पहुंची है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड राज्यों में हाल ही में पुरानी पेन्शन बहाल कर दी गई है। पश्चिम बंगाल में पूर्व से ही ओपीएस बहाल है। वहीं अन्य राज्यों में भी सकारात्मक रुख दृष्टिगोचर हो रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ओपीएस समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन चलाया हुआ है। आज प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने पुरानी पेन्शन बहाली अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर आ गई है। इसमें लखनऊ और दिल्ली का धरना-प्रदर्शन एक नज़ीर कायम करेगा। लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों में जिस प्रकार एनपीएस को लेकर नाराज़गी है। शायद सत्ता में बैठे लोग अभी उसका अन्दाज़ा नहीं लगा पा रहे हैं। उन्होंने एनपीएस को बड़ा भ्रष्टाचार करार दिया। ओपीएस बहाली की मांग उठाते हुए एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। इसके पूर्व ज़िला कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तदोपरान्त जनपद स्तर पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन की समीक्षा ली गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने अवगत कराया कि शिक्षामन्त्री और महानिदेशक से हुई वार्ता के क्रम में पदोन्नति और स्थानान्तरण प्रक्रिया बहाली की मांग को ज़ोरदार ढंग से रखा गया था, जिसमें प्राथमिकता में इन कार्यों को शासन स्तर से करने का आश्वासन मिला है। इस दौरान प्रान्तीय उपाध्यक्ष / ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित, प्रांतीय कोषाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष जालौन
ठाकुर दास यादव, बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ उ प्र के प्रदेश महामंत्री देवेश शर्मा, प्रवक्ता अब्दुल नोमान, संयुक्त मन्त्री शिवकुमार पाराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुशवाहा, डॉ. अनिरुद्ध रावत, उपाध्यक्ष अहमद खान, संगठन मन्त्री उमाशंकर शर्मा, आनन्द मोहन मिश्रा, सुभाष यादव, रविन्द्र वर्मा, रामराजा शिवहरे, पवन दुबे, संजय आदि मौजूद रहे। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने कहा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ओपीएस एवं अनुदेशक और शिक्षामित्रों के नियमितीकरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन चलाया जा रहा है, जिसमें बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का पूर्ण समर्थन रहेगा। प्रांतीय प्रवक्ता वीर दुबे ने कहा अनुदेशक और शिक्षामित्रों के नियमितीकरण के साथ ओ पी एस की बहाली से बेसिक शिक्षा को आधार मिलेगा और उसकी नींव मजबूत होगी।

Bureau