आम आदमी पार्टी छात्र सभा CYSS के प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

बेरोजगारी से युवा और छात्रवृत्ति से छात्र दोनों है परेशान : वंशराज दुबे
योगी सरकार ने हर वर्ग को ठगने का कार्य किया हैं : वंशराज दुबे
झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–आज आम आदमी पार्टी की छात्र सभा CYSS के कार्यकर्ताओं की एक बैठक CYSS के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के मुख्य आतिथ्य में किसान बाजार में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बोलते हुए वंशराज दुबे ने कहा कि देश व प्रदेश दोनो मोर्चों पर भाजपा सरकार से युवा परेशान हैं, जहां एक तरफ केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ भद्दा मजाक करते हुए अग्निवीर जैसी योजना उतारी जिसमें सिर्फ 4 साल के लिए युवाओं को सेना में सेवा का अवसर मिलेगा और उसके बाद युवा भाजपा नेताओं के पूंजीपति मित्रों के यहां दरबान, माली, धोबी व नाई आदि का कार्य करेंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार नाम के लिए नौकरी के फॉर्म निकलती है लेकिन पेपर लीक हो जाता है, स्कूल व कॉलेज के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती।
CYSS के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी और भाजपा के मॉडल का अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, एक तरफ जहां गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने लिए 190 करोड़ का हवाई जहाज खरीदते हैं वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 150 करोड़ में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त कर देते हैं।
इस अवसर पर CYSS के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें आनंद वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष, शशांक दुबे को जिलाध्यक्ष, चौधरी जुबिन को महानगर अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं।
इस अवसर पर CYSS के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, बुंदेलखंड प्रांतीय सचिव अर्पित सिंह, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव साजिद निसार, युवा प्रदेश सचिव हिमांशु यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज, क्षेमेंद्र पांडे, इरशाद खान, सभासद आशीष रायकवार, आशुतोष श्रीवास्तव, संगम गुप्ता, अतुल गुप्ता, चौधरी रिजवान, सूरज वर्मा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासाचिव पुत्तुसिंह कुशवाहा ने किया तथा आभार युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि बघेल ने किया।