15 अगस्त को कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु फहराएंगे तिरंगा -डीएम

गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश:(एकरार खान)– ख़बर गाजीपुर से है जहां आज कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही राइफल क्लब में आयोजित तिरंगा कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के द्वारा स्वंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही जिले के सभी शहीद के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी एमपी सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया की आजादी के 75वी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कल यानी 15 अगस्त को कलेक्ट्रेट में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के द्वारा झंडा रोहन कार्यक्रम किया जाएगा। झंडा रोहण का कार्यक्रम हर ग्राम पंचायत स्तर तक किया जाएगा। साथ ही जिले में जितने भी अमृत सरोवर बनाए जा रहे है वहां पर भी झंडा रोहन का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं डीएम एमपी सिंह ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।