सपा प्रत्याशी फौजुल अज़ीम ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

बरेला/उत्तर प्रदेश/संवाददाता वसीम अहमद:–बरेली जिले में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।आज बरेली की बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट से सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ नसीम अहमद की पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फौजुल अज़ीम ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल एमजीएम इंटर कॉलेज पहुंच कर नामांकन कराया। वहीं सपा सिंबल से चुनाव लड़कर बीजेपी को हराकर नगर को स्मार्ट करने का दावा पेश किया है।
सपा उम्मीदवार निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष फौजुल आज़ीम ने अपने दल बल के साथ नामांकन स्थल एमजीएम इंटर कॉलेज परिसर पहुंच कर नांककन दर्ज कराया। नामांकन के बाद परिसर से बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने शहर को स्मार्ट बनाने के साथ ही जुमले बाज भाजपा के उम्मीदवार को हराने की बात कही। हालांकि कि अभी तक भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो सकी है।
वहीं दूसरी तरफ मीडिया से बात करते हुए सपा नेता निवर्तमान प्रदेश सचिव नसीम अहमद ने पत्नी फौजुल अज़ीम को सपा का सिंबल दिए जाने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा उनके परिवार पर भरोसा रखते हुए उनकी पत्नी को जो सपा का सिंबल दिया है वह उस भरोसे पर खरा उतरेंगे और बहेड़ी नगर पालिका में भारी जीत दर्ज कराएंगे । नसीम अहमद ने कहा बहेड़ी की जनता का उनकी पत्नी फौजुल अज़ीम को भरपूर साथ मिल रहा है जिसके चलते उनकी पत्नी अपने प्रतिद्वंदी को भारी अंतर से हरा कर अपनी जीत दर्ज कराएंगी। नसीम अहमद ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने कई विकास कार्य किए कभी नगर अंधेरे में रहा करता था हमने स्ट्रीट लाइट लगवा कर नगर को अंधेरा मुक्त किया हमेशा गरीब बेसहारा लोगो साथ दिया है और आगे भी भविष्य में वह और उनका परिवार साथ देता रहेगा। साथ ही उन्होंने कॉरोना के दौरान पिछले कार्यकाल में रुके विकास कार्यों को इस बार जीतने के बाद पूरा करने का जनता से वादा किया है।
भाजपा पर हमलावर होते हुए नसीम अहमद ने भाजपा संगठन पर परिवारवाद सहित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार देने का दावा किया।