June 24, 2025

कासगंज जेल में राखी बंधाने के लिए पहुंची बहने, कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

 कासगंज जेल में राखी बंधाने के लिए पहुंची बहने, कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरेशी)–देश भर के साथ कासगंज जनपद में भी रक्षाबंधन का पर्व परम्परा गत तरीके से मनाया गया।बहनों ने जेल में बंद भाइयो की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर और मांथे पर तिलक कर जहां एक ओर लम्बी दीर्घायु की कामना की तो वहीं उन्होंने अपराध नहीं करने का संकल्प लिया। इस दौरान कुछ बहने भाईयों को देखकर भावुक हो गईं।

आपको बता दें कि बहन और भाईयों के स्नेह प्यार और रिश्ते का अटटू पर्व है रक्षाबंधन। इस पर्व को लेकर कासगंज जिला कारागार में बहने अपने अपने भाइयों को राखी बंधाने के लिए पहुंच गई। कारागार में बहनो की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। जिला कारागार में भी बहनों की अतिरिक्त भीड़ के चलते जेल प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किये हैं‌। बहनों ने जेल में बंद भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मांथे पर तिलक कर लम्बी दीर्घायु और सलामती की कामना की, काफी अर्से बाद भाई को देखकर बहनों की आंखे भर आई वह भावुक हो गईं।जल्दी घर लौटने की दुआ मांगी। भाइयों ने भी राखी बंधवाने के बाद अपनी बहनों को अपराध नहीं करने का वचन दिया।

Bureau