स्टांप वेंडरों की हड़ताल से उप निबंधक कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा

सीतापुर-/उत्तर प्रदेश:(नूरुद्दीन)–लखनऊ के स्टाम्प वेंडर की आईडी ब्लाक होने से नाराज ई-स्टाम्प वेंडरों ने हड़ताल कर दी तहसील बिसवां के अधिकतर स्टाम्प वेंडर हड़ताल पर रहे। जिससे बैनामा सम्बंधित कार्यो में काश्तकारों को समस्याओं का सामना उठाना पड़ा।वहीँ उपनिबंधक कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। स्टाम्प वेंडर रामकुमार ने बताया कि लखनऊ के कई स्टाम्प वेंडरों की आईडी बिना उन्हें कोई नोटिस आदि दिए बंद कर दी गयी। जिससे आहत सभी स्टाम्प वेंडर एक दिन के हड़ताल पर हैं।गौरतलब है कि जहां उप निबंधक कार्यालय में 20 से 25 बैनामे रोज होते थे। जिनकी संख्या आधी रह गई।वहीं स्टाम्प वेंडरों ने दो बजे के बाद अपनी हड़ताल आश्वासन मिलने के बाद समाप्त कर दी।