धूमधाम से दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई श्रीराम की बरात

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरैशी)–-कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में रेलवे रोड पंचायती बाग से श्रीराम लीला महोत्सव के अंतर्गत नगर में श्रीराम की बरात बड़ी धूम धाम और दर्जनों आकर्षक झांकियों साथ निकाली गई। श्रीराम बारात का उद्घाटन भाजपा नेता ठाकुर मंजीत सिंह राठौर ने फीता काटकर एवं मर्यादा परुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारकर किया। वहीं उन्होंने श्रीराम बरात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आपको बतादें कि कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर बीती देर रात्रि को श्रीराम बरात बड़े ही धूमधाम और दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। श्रीराम बरात के दौरान काली मंडल अपने पैतरे बदल बदल कर करतब दिखा रहे थे। बैंडबाजों के द्वारा धार्मिक ध्वनि में लोग को थिरकते रहे। वहीं श्रीराम बारात में शामिल मनमोहक झाकियां लोगों का आकर्षण केंद्र बनी रहीं। भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किए गए और श्रीराम के जयकारे लगाए गए। नृत्य कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। नगर में जगह जगह स्वागत कर श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी गई। श्रीराम बारात का स्वागत मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत कर कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की। श्रीराम बारात नगर मुख्य मुख्य मार्गो से भ्रमण कर वापस पंचायती बाग पहुची। जहां राम विवाह की लीला का मंचन किया गया।
वहीं नगर के राजाराम चौराहा पर जनकपुरी समिति के द्वारा 7 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया और आकर्षक जनकपुरी सजाई गई थी। जिसका उद्घाटन जनकपुरी कमेटी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजीव महाजन ने फीता काट कर किया जिसमें 7 निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर उन्हें उपहार दिए गए। श्रीराम बरात के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद नजर आई। जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। वहीं श्रीराम बरात सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर संभाले रहे। श्री रामबरात के साथ भी पुलिस कर्मी चलते रहे।