September 19, 2025
Breaking

शमशाबाद पुलिस पर मायके पक्ष के लोगों ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप

 शमशाबाद पुलिस पर मायके पक्ष के लोगों ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप

शमशाबाद/फर्रुखाबाद:(विशाल शर्मा)– संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत को लेकर म्रतक महिला के मायके पक्ष के लोगो का शमशाबाद थाना पुलिस पर बड़ा आरोप कहा ससुरालीजनो ने बेटी को फाँसी लगाकर फंदे पर लटकाकर मौत के घाट उतारा पुलिस ने दबाव बनाकर जबरन कराये हस्ताक्षर ससुराली जनो ने पुलिस कर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया नही लिखी गयी रिपोट पुलिस के रबैये पर माईके पक्ष के लोगो ने नाराजगी जताकर कहा अगर न्याय नही मिला तो उच्चाधिकारियों के दरबार मे दस्तक देंगे।


जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फरीद पुर मंगली जहा बिगत दिनों पूर्ब साधना पत्नी सनोज की संदिन्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी सूचना पर पहुचे माईके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर फाँसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया था घटना के संबंध में मृतक महिला साधना देबी की माँ मुन्नी देबी पत्नी स्व राजेश कुमार निबासी मोचिपुर थाना जनपद कन्नौज परिजनो के साथ बुधवार को शमसाबाद पुलिस के बुलाये जाने पर थाने पहुची लेकिन उसको न्याय नही मिल सका न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

जिसे मृतक महिला के परिबरिक जनों ने पुलिस कार्य की कार्यप्रणाली के प्रति गहरी नाराजगी दिखी मां मुन्नी देवी ने बताया 10 वर्ष पूर्व बेटी साधना का विवाह सनोज कुमार पुत्र कल्लू निबासी फरीद पुर मंगली पुर के साथ किया था आरोप है सनोज कुमार रीना नामक महिला से अवैध संबंध थे अक्सर रीना को लेकर घर आया जाया करता था विरोध किए जाने पर ससुराली जनों द्वारा मारपीट की जाती थी जिसकी सूचना पुत्री द्वारा कई बार दी गई थी।

आरोप है अवैध संबंधो का पुत्री द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ससुराली जनों द्वारा गलीगलौज तथा मारपीट की गई थी जिसकी सूचना मायके पक्ष को देकर यह भी कहा था अगर आप लोग नहीं आए तो बो लोग मुझे जान से मार देंगे। 7 जून 2022 को पुत्री द्वारा सूचना देकर ससुराल आने को कहा गया था आरोप था उक्त लोग उसकी हत्या कर देंगे बेटी की जुबान से यह शब्द सुनकर मायके पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई पीड़ित महिला भाई मनीष कुमार मुकेश कुमार बृजेश कुमार बेटा शिवा सर्वेश कुमार मनोज कुमार सभी लोग बेटी की ससुराल पहुंचे जहां बरामदे के अंदर उसकी बेटी का शव रखा हुआ था सब को देख कर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।

इस संबंध में आरोपी पति के साथ ससुर कल्लू सास के अलावा देवर मनोज सत्येंद्र ननंद राधा पर दामाद की उक्त प्रकरण में मदद किए जाने का आरोप लगाया गया था। मायके पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान पर भी ससुराली जनों के प्रति पक्षपात का आरोप लगाया था पीड़ित के अनुसार आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के बाद पुलिस को रिश्वत दी गई जिससे उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई बल्क पंचनामा भरवाये जाने के नाम पर पुलिस द्वारा जबरन हस्ताक्षर कराए गए पीड़ित महिला मुन्नी देवी के अलावा ग्रामीण आदेश कुमार तिवारी तथा चाचा विजय कुमार सहित सभी लोगों ने शमशाबाद थाना पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए पक्षपात का आरोप लगाया यही कारण रहा उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा 15 जून को मायके पक्ष के लोगों को बुलाया गया था।

आरोप है यहां भी उसे न्याय नहीं मिल सका पीड़ित मइके पक्ष के लोगो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा अगर उसे न्याय नहीं मिला तो बो उच्चाधिकारियों के दरबार में भी दस्तक देकर न्याय की गुहार लगाएगी।

Bureau