November 15, 2025
Breaking

वरिष्ठ समाजसेविका संगीता सिंह भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत

 वरिष्ठ समाजसेविका संगीता सिंह भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के निदान हेतु निरन्तर प्रयास करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे,प्रयागराज रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने डिब्रूगढ़, असम निवासी वरिष्ठ समाजसेविका संगीता सिंह की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है।क्षेत्र वासियों ने श्रीमती संगीता को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है।


संगीता सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के रेलयात्रियों की समस्याओं के निदान एवं रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in