June 24, 2025

वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई।

 वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई।

एटा/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता वैभव पचौरी)_ वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई। शनिवार को पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के कर्मचारीगण से उनका परिचय प्राप्त करते हुये कर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव के विषय में जानकारी की गयी। विदाई समारोह में शाॅल व माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की गयी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से भविष्य में किसी भी समस्या, शिकायत अथवा सहायता के लिए निःसंकोच होकर अपनी बात रखने के लिए बताया गया।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत्

  1. उप निरीक्षक – श्री बच्चू सिंह
  2. उप निरीक्षक – श्री श्याम वीर सिंह
  3. उप निरीक्षक – श्री चरण सिंह
  4. उपनिरीक्षक – श्री कन्हैयालाल पाराशर
  5. उपनिरीक्षक – श्री अशोक कुमार दुबे
  6. उप निरीक्षक – श्री सुरेश चन्द्र
  7. उप निरीक्षक – श्री शिवराज सिंह
  8. उप निरीक्षक – श्री हरीशंकर गौतम
  9. मुख्य आरक्षी – श्री विशाल सिंह
  10. मुख्य आरक्षी – श्री रामौतार सिंह यादव

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in