June 24, 2025

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने 58 लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने 58 लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरैशी)–समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के अन्तर्गत कासगंज जनपद की पटियाली विधानसभा के गाँव बरेठी नगला में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी पहुंचे जहां उन्होंने 58 लोगों को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाया।

आपको बतादें कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को 2027 तक की सदस्यता दिलाई जा रही है। वहीं आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कासगंज जनपद की पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव बरेठी नगला पहुंच कर 58 लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं उन्होंने बताया कि पटियाली विधानसभा में समाजवादी पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। हमारी कोशिश है कि हर बूथ हर गाँव हर शहर में अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी के सदस्य हों।

Bureau