June 24, 2025

मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा निकाले गए हुसैन की याद में ताजिये

 मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा निकाले गए हुसैन की याद में ताजिये

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरेशी)–मोहर्रम के पावन पर्व पर कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा हुसैन की याद में ताजिये निकाले गए। आपको बतादें कि मोहर्रम पर्व पर हुसैन की याद में ताजियों को निकालने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने पहले से तैयारियां शुरू कर देते है। इन्ही एक महीने के अंदर सभी मुस्लिम परिवार के लोग ताजियों की साज सज्जा में लगे रहते है। मोहर्रम की 10 तारीख को सभी मुस्लिम समुदाय के लोगो ने गंजडुंडवारा नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से ताजियों को निकालकर और डीजे की धुन पर नृत्यकला का प्रदर्शन भी किया। वहीं मुहर्रम के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद रहा।

Bureau