क्षेत्राधिकारी डॉ तेजवीर सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाल कर किया लोगो को जागरूक

बरेली/उत्तर प्रदेश:(वसीम अहमद)–बरेली जनपद के शेरगढ़ थाना में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी डॉक्टर तेजवीर सिंह के नेतृत्व में शेरगढ़ पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को जागरूक किया वहीं दूरी ओर क्षेत्राधिकारी बहेड़ी डॉक्टर तेजवीर सिंह और शेरगढ़ थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने हरिद्वार से लौट रहे कांवरियों को तिरंगा भेंट कर उनसे उनके यात्रा के बारे में जानकारी ली और भगवान शिव से शिव भक्तों की यात्रा मंगलमय रहे इसकी कामना की इस मौके पर शेरगढ़ थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह कस्बा इंचार्ज प्रदीप कुमार राघव, एसआई घनश्याम सिंह, कांस्टेबल अमित चौधरी, कांस्टेबल केशव अत्रि, कांस्टेबल विशेष खोकर वा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।