अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बरनाहल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:(ब्यूरो रिपोर्ट)–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरनाहल मैं जीनियस इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बडी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी – अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई। सभी छात्राओं ने अलग – अलग विषयों पर आधारित रंगोली बनाई।
नगर मंत्री सुधांशु कश्यप ने बताया कि बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के लिए इस तरह के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चों ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। यह काफी सराहनीय है।
इसी दौरान नगर मंत्री आकाश जी ने बताया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मुख्य उद्देश्य है राष्ट्र का पुनर्निर्माण और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना हजारों वर्षो पहले भारत सोने की चिड़िया था विश्व गुरु था 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हो जाने के बाद भारत में एक नई छात्र शक्ति तैयार हुई 9 जुलाई 1949 को भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुई उसी दिन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह उद्देश्य लिया कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना और सभी छात्र शक्ति मिलकर भारत को सोने का शेर बनाएंगे कि छात्र-छात्राओं का एक संगठन है जो छात्र समस्याओं को दूर करने एवं सामाजिक कार्य को बढ़ावा देती। और बताया एवं छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते। जैसे वृक्षारोपण, रंगोली प्रतियोगिता, कंपटीशन प्रतियोगिता, खेलकूद, आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते है
दौरान जिला संयोजक गौरव प्रताप सिंह जी, कार्यक्रम संयोजक के रूप में जीनियस इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री धर्मेंद्र यादव जी, कार्यक्रम सह संयोजक भानू प्रताप सिंह जी, नगर मंत्री आकाश जी, नगर सह मंत्री प्रिया जी, सह मंत्री अरुण जी, नगर खेल कार्य संयोजक अनुज शाक्य जी, नगर आंदोलन प्रमुख अंशुल जी, नगर कार्यकारिणी सदस्य आशीष बौद्ध जी, नगर सह SFD कार्य संयोजक सुमित जी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे