June 24, 2025

अपर जिलाधिकारी के निर्देशन पर आपदा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

 अपर जिलाधिकारी के निर्देशन पर आपदा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

मैनपुरी:- आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 के तहत आपातकालीन या आपदा के समय बचाव हेतु आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से गठित राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 16 वीं बटालियन का एक विशेष बल है। अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र के निर्देशन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल 08 वाहिनी गाजियाबाद द्वारा जनपद में 31 मई से 13 जून 2022 तक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अंतगर्त राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा जनपद के क्षेत्र का परिचय दिया जा रहा है। जिसमें मुख्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित किए जाने के साथ-साथ टीम द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के पांचवें दिन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के निरीक्षक गोवधर्न बेरवा ने टीम के अन्य साथियों के साथ सुल्तानगंज ब्लॉक में अधिकारियों, कमर्चारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।

कायर्क्रम में नोडल अधिकारी आचार्य क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान धीरेंद्र कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज राजकमल मिश्रा, अवर अभियंता लघु सिंचाई सत्यपाल सिंह, बोरिंग टेक्नीशियन संजीव कुमार, लेखाकार अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in